Bhajana Gīti
Kirtan

भावना भावना

Bhaktivinoda Ṭhākura2 min read
Guru TattvaKrishnaRadhaMahaprabhuNityanandaHarinam
PDF
भावना भावना मन तुमि अति दुष्ट।काम-क्रोध-लोभ-मोह-मदादि-आविष्ट॥
असद्वार्ता-भुक्ति-मुक्ति-पिपासा आकृष्ट।प्रतिष्ठाशा-कुटीनाटी शठतादि-पिष्ट॥
घिरेछे तोमारे भाइ, ए-सब अरिष्ट॥
ए सब ना छेड़े किसे पा’ वे राधाकृष्ण।साधुसंग बिना आर कोथा तव इष्ट?वैष्णव-चरणे मज, घुचिवे अनिष्ट॥
भावना से ऐ मन! तू बहुत ही दुष्ट है। तू विषय रूपी विष में अटकाहुआ है। तू काम-क्रोध-लोभ-मोह व अभिमान आदि से आविष्ट होने केकारण इन शत्रुओं के वश में है। असद्-वार्ता, भोग व मोक्ष की प्यास सेआकृष्ट है। असत्-चर्चा तुझे अच्छी लगती है। प्रतिष्ठा की आशा, कुटिनाटीव शठता आदि तुझमें घुसी हुई हैं। ऐ मन! तू सरल तो हो नहीं पाया। मेरेभाई! तुझे इन सब अनिष्टकारियों ने घेर रखा है। ये सब तेरे शत्रु हैं। यदिकाम-क्रोध, असद्-वार्ता व प्रतिष्ठादि का तू परित्याग नहीं करेगा तोश्रीराधा-कृष्ण की प्राप्ति कैसे करेगा? अतः यत्न के साथ इन्हें छोड़ दे, इन्हेंछोड़ दे। साधु-संग के बिना और कहाँ पर तेरा इष्ट है अर्थात् साधु-संग केबगैर न तो हरिनाम व न ही हरिकथा का आस्वादन होता है, न धाम कादर्शन होता है, न ही भक्त, गुरु व भगवद्-तत्व का ही ज्ञान होता है और नही भगवद्-दर्शन होता है। इसलिए हे मन! तू साधु-संग कर। ऐ मन! तूवैष्णवों के श्रीचरणों में समर्पित हो जा, तब तेरे सारे अनिष्ट खत्म हो जायेंगे।ऐ मन! जो बातें मैंने तुझे कही हैं, उन्हें कम-से-कम एक बार विचार करकेतो देख।भज रे भज रे आमार मन अति मन्द।(भज) व्रजवने राधाकृष्ण-चरणारविन्द॥ 1॥
(भज) गौर-गदाधराद्वैत गुरु—नित्यानन्द।(स्मर) श्रीनिवास-हरिदास-मुरारि-मुकुन्द॥ 2॥
(स्मर) रूप-सनातन-जीव-रघुनाथ द्वन्द्व।(स्मर) राघव-गोपालभट्ट-स्वरूप-रामानन्द॥ 3॥
(स्मर) गोष्ठिसह कर्णपूर, सेन शिवानन्द।(स्मर) रूपानुग-साधुजन-भजन-आनन्द॥ 4॥

ऐ मेरे मन! तू भजन कर, भजन कर। भजन के बिना सुगति नहीं है। ज्ञान व कर्म की चेष्टा को परित्याग करके भजन कर। व्रजवन में श्रीराधा-कृष्ण जी के पादपद्मों का, श्रीगौरांग महाप्रभु, श्रीगदाधर प्रभु, श्रीअद्वैत आचार्य, श्रील गुरुदेव व नित्यानन्द प्रभु जी का भजन कर।(1) किस प्रकार से? श्रीगौरांग महाप्रभु जी को श्रीकृष्ण से अलग मत समझना। श्रीगौरांग महाप्रभु जी व श्रीकृष्ण एक ही हैं — इसे जानकर तथा गुरुदेव श्रीकृष्ण के प्रियजन हैं — ये जानकर श्रीगौरांग महाप्रभु व गदाधर प्रभु आदि का नाम-भजन कर। श्रीगौरहरि के प्रेम में प्रमत्त होकर श्रीनिवास आचार्य, श्रीहरिदास ठाकुर, श्रीमुरारी व श्रीमुकुन्द जी को स्मरण कर, स्मरण कर। (2) देख मन! यदि भजन करना है तो श्रीरूप गोस्वामी, श्रीसनातन गोस्वामी, श्रीजीव गोस्वामी, श्रीरघुनाथ दास गोस्वामी व श्रीरघुनाथ भट्ट गोस्वामी का स्मरण कर, यदि श्रीकृष्ण-प्रेम प्राप्ति की इच्छा है तो श्रीराघव पण्डित, श्रीगोपाल भट्ट गोस्वामी, श्रीस्वरूप दामोदर गोस्वामी व श्रीराय रमानन्द जी को स्मरण कर। (3) ऐ मन! तू गोष्ठी सहित श्रीकर्णपूर जी को व शिवानन्द सेन जी को लगातार स्मरण कर, इन्हें निरन्तर स्मरण कर और यदि तेरी ब्रजवास करने की इच्छा है तो रूपानुग साधुओं के भजनानन्द को स्मरण कर। (4)

Continue the Journey