Bhajana Gīti
Kirtan

राधे तेरे चरणों की

Gauḍīya Vaiṣṇava Tradition1 min read
RadhaBhakti
Study with Shastra AIPDF
राधे तेरे चरणों की यदि धूल ही मिल जाये,सच कहता हूँ मेरी तकदीर बदल जाये।सुनते हैं तेरी महिमा दिन-रात बरसती है,एक बूँद जो मिल जाये, मन की कली खिल जाये।राधे तेरे चरणों की . . . . . . . . . .मेरा मन बड़ा चञ्चल है, कैसे तेरा भजन करूँ,जितना इसे समझाऊँ, उतना ही मचल जाये।राधे तेरे चरणों की . . . . . . . . . .राधे मन से गिराना ना, चाहे कुछ भी सज़ा देना,एक बार जो गिर जाये, मुश्किल ही संभल पाये।राधे तेरे चरणों की . . . . . . . . . .राधे इस जीवन की बस एक तमन्ना है,तुम सामने हो मेरे, मेरा दम ही निकल जाये।राधे तेरे चरणों की यदि धूल ही मिल जाये॥

Continue the Journey