Bhajana Gīti
Kirtan

अब तो माधव

Gauḍīya Vaiṣṇava Tradition1 min read
KrishnaPrarthanaBhakti
Study with Shastra AIPDF
अब तो माधव मोहे उबार।दिवस बीते रैन बीते, बार बार पुकार॥ 1॥नाव है मझधार भगवन्, तीर कैसे पाये।घिरि है घनघोर बदली, पार कौन लगाये॥ 2॥काम क्रोध समेत तृष्णा रही है पल-छिन घेर।नाथ दीना-नाथ कृष्ण, मत लगाओ देर॥ 3॥दौड़ कर आये बचाने, द्रौपदी की लाज।द्वार तेरा छोड़कर, किस दर जाऊँ आज॥ 4॥

Continue the Journey