Kirtan
हरिनाम सुमर सुख
Gauḍīya Vaiṣṇava Tradition1 min read
KrishnaHarinamBhakti
हरिनाम सुमर सुख पायेगा, मत भूल मनुष्य पछतायेगा,यह तेरा मेरा झूठा है, तू हरि का है, हरि तेरा है।हरिबोल से ही तर जायेगा, मत भूल मनुष्य पछतायेगा॥ 1॥सुत मात पिता भ्राता बन्धु, इन सबसे बड़ा करुणासिन्धु।जो अन्तिम साथ निभायेगा, मत भूल मनुष्य पछतायेगा॥ 2॥धन जन यौवन पर फूल रहा, झूठे जीवन पर भूल रहा।ये फूल तेरा कुम्हलायेगा, मत भूल मनुष्य पछतायेगा॥ 3॥