राधे कृष्ण गोविन्द, गोपाल केशव माधव।गोविन्द केशव माधव, गोपाल केशव माधव॥ 1॥
कृष्ण - कृष्ण मैं पुकारूँ, तेरे दर के सामने।दिल तो मेरा हर लिया, गोविन्द-माधव-श्याम ने॥ 2॥
खम्भे से प्रह्लाद को, तुमने बचाया था प्रभु।द्रौपदी की लाज राखी, कौरव दल के सामने॥ 3॥
वंशी वाले तेरी करुणा के भिखारी हैं प्रभु।तेरी चर्चा हम करेंगे, हर बशर के सामने॥ 4॥