जय जय राधे कृष्ण गोविन्द।राधे गोविन्द, राधे गोविन्द॥ 1॥
जय जय श्यामसुन्दर, मदनमोहन, वृन्दावनचन्द्र।जय जय राधारमण, रासविहारी, श्रीगोकुलानन्द॥ 2॥
जय जय रासेश्वरी, विनोदिनी, भानुकुलचन्द्र।जय जय ललिता, विशाखा आदि यत सखीवृन्द॥ 3॥
जय जय श्रीरूप मंजरी आदि मंजरी-अनंग।जय जय पौर्णमासी, कुन्दलता जय वीरावृन्द॥ 4॥
सबे मिलि’ कर कृपा आमि अति मन्द।कृपा करि’ देह युगल चरणारविन्द॥ 5॥