Bhajana Gīti
Kirtan

पंचम-याम-कीर्तन

Bhaktivinoda Ṭhākura3 min read
Guru TattvaKrishnaRadhaHarinamBhakti
PDF
अयि नन्दतनूज! किंकरं पतितं मां विषमे भवाम्बुधौ।कृपया तव पादपंकजस्थित-धूलि-सदृशं विचिन्तय॥ 5॥

हे नन्दनन्दन! वस्तुतः मैं आपका नित्यकिंकर हूँ, किन्तु अब निज कर्मदोष से विषय संसार-सागर में पड़ा हूँ। काम, क्रोध, मत्सरादि ग्राह मुझे निगलने को दौड़ रहे हैं। दुराशा दुश्चिन्ता की तरंगों में इधर-उधर बह रहा हूँ। कुसंगरूप-प्रबलवायु और भी व्याकुल कर रहा है। ऐसी दशा में आपके बिना मेरा कोई आश्रय नहीं है। कर्म, ज्ञान, योग, तप आदिक तृण-गुच्छों के समान इधर-उधर तैर रहे हैं, पर क्या उनका आश्रय लेकर कोई संसार-सागर के पार जा सकता है? हाँ, कभी-कभी ऐसा तो होता है कि, संसार-सागर में डूबता हुआ जन, उनको भी पकड़ कर, अपने साथ डुबा लेता है। आपकी कृपा के बिना और कोई आश्रय नहीं हो सकता है। केवल आपका नाम ही ऐसी दृढ़ नौका है, जिसके आश्रय से यह जीव, संसारसिन्धु को पार कर सकता है, पर उसका आश्रय मिले, यह भी आपकी कृपा पर निर्भर है। आप शरणागतवत्सल हैं, मुझ अनाश्रित को, अपने चरणकमलों में संलग्र रजकण के समान जानें, आपकी करुणा के बिना, मुझ साधनशून्य का, संसार से निस्तार का कोई उपाय नहीं है।(5)

तोमार नित्यदास मुञि, तोमा पासरिया।पड़ियाछों भवार्णवे मायाबद्ध हञा॥
कृपा करि’ कर मोरे पदधूलि-सम।तोमार सेवक, करों तोमार सेवन॥
पुनः अति-उत्कण्ठा, दैन्य हइल उद्गम।कृष्ण - ठाँइ माँगे प्रेम नामसंकीर्तन॥
अनादि करम-फले,पड़ि’ भवार्णव-जले,तरिबारे ना देखि उपाय।ए विषय-हलाहले,दिवानिशि हिया ज्वले,मन कभु सुख नाहि पाय॥ 1॥
आशा-पाश शत शत,क्लेश देय अविरत,प्रवृत्ति-ऊर्मिर ताहे खेला।काम-क्रोध-आदि छय,बाटपाड़े देय भय,अवसान हैल आसि’ वेला॥ 2॥
ज्ञान-कर्म-ठग दुइ,मोरे प्रतारिया लइ’,अवशेषे फेले सिन्धुजले।ए हेन समये बन्धु,तुमि कृष्ण कृपासिन्धु,कृपा करि’ तोल मोरे बले॥ 3॥
पतित किंकरे धरि’,पादपद्म धूलि करि’,देह’ भक्तिविनोदे आश्रय।आमि तव नित्यदास,भुलिया मायार पाश,बद्ध ह’ये आछि, दयामय॥ 4॥
श्रीराधां प्राप्तगेहां निजरमणकृते क्लृप्तनानोपहारां,सुस्नातां रम्यवेशां प्रियमुखकमलालोकपूर्णप्रमोदाम्।कृष्णं चैवापराह्ने व्रजमनुचलितं धेनुवृन्दैर्वयस्यैः,श्रीराधालोकतृप्तं पितृमुखमिलितं मातृमृष्टं स्मरामि॥ 5॥
मैं, उन श्रीमती राधिका का स्मरण करता हूँ कि, जिन्होंनेअपराह्नकाल में अपने घर पहुँच कर, भली प्रकार स्नान करके, रमणीयवेष धारण कर, अपने प्यारे श्यामसुन्दर के लिये, कर्पूरकेलि एवंअमृतकेलि आदि अनेक प्रकार के भोज्य उपहार बनाये हैं, एवं वनसे व्रज में आते समय, प्रियतम श्रीकृष्ण के मुखारविन्द के दर्शन से,जिनको पूर्ण हर्ष प्राप्त हो रहा है। एवं मैं, उन श्रीकृष्ण का स्मरणकरता हूँ कि, जो अपराह्न के समय गो-गण एवं सखाओं के सहितव्रज की ओर चल दिये हैं, एवं मार्ग में मिली हुई श्रीराधिका के दर्शनसे तृप्त हो रहे हैं, तथा अपने पिता आदि व्रजवासियों से जो प्रेमपूर्वकमिल रहे हैं, एवं पश्चात् घर जा कर माँ यशोदा ने जिनको स्नान करायाहै॥
श्रीराधिका गृहे गेला,कृष्ण लागि विरचिला,नानाविध खाद्य उपहार।स्नात रम्य वेश धरि,प्रियमुखेक्षण करि,पूर्णानन्द पाइल अपार॥
श्रीकृष्णापराह्नकाले,धेनु मित्र लञा चले,पथे राधामुख निरखिया।नन्दादि मिलन करि,यशोदा मार्जित हरि,स्मर मन आनन्दित हञा॥
श्रीराधिकायै नमः

Continue the Journey