संकर्षणः कारणतोयशायी गर्भोदशायी च पयोब्धिशायी।शेषश्च यस्यांशकलाः स नित्यानन्दाख्यरामः शरणं ममास्तु॥ 12॥
संकर्षण, कारण-समुद्रशायी, गर्भोदशायी, क्षीरसमुद्रशायी तथा अनन्तदेव — ये सब जिनके अंश एवं कला (अंश के भी अंश) स्वरूप हैं, उन श्रीनित्यानन्द-नामक श्रीबलराम की मैं शरण ग्रहण करता हूँ।(12)