पार करेंगे नैया रे, भज कृष्ण कन्हैया,कृष्ण कन्हैया, दाऊजी के भैया।कृष्ण कन्हैया, बंशी बजैया, माखन चुरैया रे,भज कृष्ण कन्हैया॥ १॥
कृष्ण कन्हैया, गिरवर उठैया,कृष्ण कन्हैया रास रचैया॥ २॥पार करेंगे नैया रे, भज कृष्ण कन्हैया...
मित्र सुदामा तन्दुल लाये,गले लगा प्रभु भोग लगाये,कहाँ रहे हो भैया रे॥ ३॥भज कृष्ण कन्हैया...
अर्जुन का रथ रण में हाँका,सांवलिया गिरिधारी बाँका,कालीनाग नथैया रे॥ ४॥भज कृष्ण कन्हैया...
द्रुपदसुता जब दुष्टों ने घेरी,राखि लाज, करि न देरी,आ गये चीर बढ़ैया रे॥ ५॥भज कृष्ण कन्हैया...