Kirtan
जग में सुन्दर हैं
Gauḍīya Vaiṣṇava Tradition1 min read
KrishnaRadhaBhakti
जग में सुन्दर हैं दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम,माखन ब्रज में एक चुरावे, एक बेर भीलनी के खावे।प्रेम भाव से भरे अनोखे दोनों के हैं काम॥ जग में सुन्दर . . . . . .एक हृदय में प्रेम बढ़ावे, एक ताप संताप मिटावे।दोनों सुख के सागर हैं, दोनों पूरण काम॥ जग में सुन्दर . . . . .एक ने पापी कंस संहारे, एक दुष्ट रावण को मारे।दोनों दीन के दुःख हैं हरते दोनों बल के धाम॥ जग में सुन्दर . . . . .एक राधिका के संग राजे, एक जानकी संग विराजे।चाहे सीताराम कहो, चाहे बोलो राधे श्याम॥ जग में सुन्दर . . . . .दोनों हैं घट-घट के वासी, दोनों है आनन्द प्रकाशी।राम श्याम के दिव्य भजन से मिलता है विश्राम॥ जग में सुन्दर . . . . .