Bhajana Gīti
Kirtan

करो हरि का भजन

Gauḍīya Vaiṣṇava Tradition1 min read
KrishnaBhakti
PDF
करो हरि का भजन प्यारे, उमरिया बीती जाती है।उमरिया बीती जाती है, उमरिया बीती जाती है॥ 1॥ करो हरि का ...पूर्व, शुभ कर्म करि आया, मानुष तन धरणी पर पाया।फिर विषयों में मन भरमाया, मौत नहीं याद आती है॥ 2॥ करो हरि का ...बालापन सब खेल में खोया, यौवन काम क्रोध वश होया।वृद्ध समय जब आलस आयो, आशा मन को सताती है॥ 3॥ करो हरि का ...कुटुम्ब परिवारा, सुत और दारा, स्वप्र सम देखो यह जग सारा।माया मोह का जाल बिछाया, नहीं यह संग जाती है॥ 4॥ करो हरि का ...जो हरि चरणन में चित लावे, सो भव सागर से तर जावे।कृष्णानन्द, सो भक्ति पद पावे, वेद-पुराण सुनाती हैं॥ 5॥ करो हरि का ...

Continue the Journey