राधे-श्याम चरण सुखदायी, भजन करो भाई, ये जीवन दो दिन का।ये जीवन दो दिन का, ये जीवन दो दिन का॥ राधे-श्याम चरण.........ये जीवन है माटी का ढेला। बूँद पड़े गल जाई, पता भी न पाई,ये जीवन दो दिन का॥ राधे-श्याम चरण.........ये जीवन है जंगल की लकड़ी। आग लगे जल जाई, पता भी न पाई,ये जीवन दो दिन का॥ राधे-श्याम चरण.........ये जीवन है कपूर की टिकिया। हवा लगे उड़ जाई पता भी न पाई,ये जीवन दो दिन का॥ राधे श्याम चरण सुखदायी।