Kirtan
कृष्ण नाम तू भज
Gauḍīya Vaiṣṇava Tradition1 min read
KrishnaHarinamBhakti
कृष्ण नाम तूँ भज ले मनवा, भवसागर तर जायेगा।जो न तूने भजन किया, तो फिर पाछे पछतायेगा॥क्या लेकर तू आया जगत में, क्या लेकर तू जायेगा।मुट्ठी बांधे आया जगत में, हाथ पसारे जायेगा॥धन दौलत और माल खज़ाना, संग नहीं कुछ जाना है।इस दुनियाँ से रिश्ता तेरा, इकदिन सब छुट जाना है॥दो दिन यहाँ पड़ा है मूरख, फिर सच्चे घर जायेगा।जो न तूने भजन किया, तो फिर पाछे पछतायेगा॥मानुष चोला पाया है तो, हरिनाम का जाप करो।चरणभक्ति प्रभु मुझको देकर, मेरा भी उद्धार करो॥माया मोह को छोड़कर मूरख, तू ऊपर उठ जायेगा।कृष्णनाम तूँ भजले मनवा, भवसागर तर जायेगा॥